WCR BHOPAL DIVISION FINAL JOINING RESULT 2026 OUT: भोपाल मंडल: एक्ट अप्रेंटिस भर्ती 2025-26 के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
WCR BHOPAL DIVISION FINAL JOINING RESULT 2026 OUT : पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल ने एक्ट अप्रेंटिस 1961 के तहत 558 पदों पर चयन प्रक्रिया के बाद चयनित उम्मीदवारों के लिए आवश्यक सूचना और दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिन उम्मीदवारों का नाम प्रोविजनल पैनल में आया है, उन्हें निम्नलिखित बातों का पालन करना अनिवार्य है:
मुख्य निर्देश और जॉइनिंग प्रक्रिया:
- NAPS पोर्टल पंजीकरण: सभी चयनित उम्मीदवारों को apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अपना 100% प्रोफाइल अपडेट करना, आधार e-KYC करना और Divisional Railway Manager WCR Bhopal के लिए ‘Opportunity’ अप्लाई करना अनिवार्य है।
- दस्तावेज और फोटो: उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज (Original Documents) और 3 पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।
- चिकित्सा प्रमाण पत्र: यदि आपने अभी तक निर्धारित प्रोफार्मा में मूल मेडिकल सर्टिफिकेट जमा नहीं किया है, तो उसे साथ लाना आवश्यक है।
- जाति प्रमाण पत्र: SC/ST/OBC और EWS प्रमाण पत्र अधिसूचना की तिथि से एक वर्ष से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।
- स्टाइपेंड (Stipend): प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड सीधे बैंक खाते में भेजा जाएगा, इसलिए बैंक पासबुक की फोटोकॉपी और कैंसिल चेक जमा करना होगा।
- आयु सीमा नोट: यदि उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम है, तो उन्हें अपने माता-पिता/अभिभावक का शपथ-पत्र (Affidavit) साथ लाना होगा।
WCR BHOPAL DIVISION महत्वपूर्ण बातें:
रहने की व्यवस्था: प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की व्यवस्था उम्मीदवारों को स्वयं करनी होगी।
कोई नौकरी की गारंटी नहीं: यह केवल एक वर्ष का प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद रेलवे में स्थायी नियुक्ति की कोई गारंटी नहीं दी जाती है।
रिपोर्टिंग स्थान: चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर Divisional Railway Manager Office, Habibganj, Bhopal (रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास) में उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
आयु सीमा (Age Limit – 20/08/2025 तक)
- न्यूनतम आयु: 15 वर्ष
- अधिकतम आयु: 24 वर्ष
- आयु में छूट: SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट नियमानुसार दी जाएगी।
Eligibility:
1. न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा (Matric) उत्तीर्ण।
2. संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT द्वारा जारी ITI सर्टिफिकेट।
WCR अप्रेंटिस 2026 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें? 1. आधिकारिक वेबसाइट: उम्मीदवार www.wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
- दस्तावेज़ तैयार रखें: फोटो और हस्ताक्षर (50kb-200kb), 10वीं की मार्कशीट, ITI सर्टिफिकेट और जाति प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
- विवरण भरें: नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि मैट्रिक सर्टिफिकेट के अनुसार ही भरें।
- ट्रेड का चयन: अपनी ITI ट्रेड के अनुसार सही डिवीजन और ट्रेड का चुनाव करें।
- प्रिंटआउट: फॉर्म जमा करने के बाद भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
West Central Railway Bhopal Division DOWNLOAD OFFER OF APPOINTMENT LETTER
| Government obs की अधिक जानकारी के लिए Daily Visit करें : www.itirecruitment.in |
| DOWNLOAD OFFER OF APPOINTMENT LETTER | Click Here |
| WCR Result | Click Here |
| Join Telegram Channel👉🏿 | Click Here |
| Join WhatsApp Channel👉🏿 | Click Here |
| WCR Official Website | Click Here |
